जोधपुर मण्डल में पेट्रोलिंग करने वाले गेंगमैन और की मैन को मिले 650 जीपीएस, रेल पटरी में गड़बड़ी का तुरंत चलेगा पता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अमित दवे/जोधपुर. रेल पटरी में गड़बड़ी से रेल संचालन प्रभावित होने की समस्या से अब छुटकारे के लिए रेलवे ने संरक्षा की पहली पायदान माने जाने वाले गेंगमैन व कीमैन को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस कर दिया है। रेलवे ट्रेक की पेट्रोलिंग के दौरान गड़बड़ी नजर आने पर गेंगमैन जीपीएस में लगे बटन को दबाकर कंट्रोल रूम को गड़बड़ी की सूचना देंगे। इसके आधार पर रेलवे प्रशासन ट्रेन को गड़बड़ी वाले स्थान से पहले ही रुकवा सकेगा। जीपीएस से पेट्रोलिंग मजबूत होगी और रेलवे प्रशासन को यह भी पता रहेगा कि गेंगमैन कहां से रवाना हुआ, उसे कहां तक जाना है, वह पेट्रोलिंग कर रहा है या नहीं।

रेलवे की ओर से इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को जीपीएस उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रत्येक जीपीएस का अलग कोड है, जो मेट के माध्यम से पेट्रोलिंग पर रवाना होने से पहले गेंगमैन या कीमैन को दिया जाएगा और उसका नंबर कंट्रोल रूम को नोट करवाए जाएगा। पेट्रोलिंग के दौरान गड़बड़ी नजर आने पर गेंगमैन कंट्रोल रूम को सूचना देगा। इससे कंट्रोल रूम को पता यह चल जाएगा कि मैसेज किस सेक्शन व किस गेंगमैन ने किया है।

बढ़ेगी सुरक्षा

‘जोधपुर रेल मण्डल को 650 जीपीएस उपलब्ध हुए है। इस तकनीक से रेलवे सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
गोपाल शर्मा, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WTQMb9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment