शराब दुकानदार बनने की दिख रही होड़, अब तक छह हजार आवेदन जमा, 5 मार्च को खुलेगी लॉटरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए शराब की दुकानों के लिए आवेदन पत्र जमा होने शुरू हो गए हैं। शराब दुकानदार बनने के लिए अब तक छह हजार आवेदन जमा हो चुके हैं। जोधपुर जिले में देशी व अंग्रेजी की 303 दुकानों के लिए पांच मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी, जबकि 26 फरवरी तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे।

जिला आबकारी अधिकारी रिछपालसिंह बुरडक़ के अनुसार वर्ष 2019-20 के लिए शराब दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ई-मित्र, नेट बैंकिंग, इग्रास-चालान, डीडी आदि माध्यमों से आवेदन किए जा सकेंगे। नेट बैंकिंग व ई-मित्र से आवेदन शुल्क जमा कराने पर आवेदक को ऑनलाइन ही लॉटरी नम्बर मिल जाएगा। लॉटरी नम्बर लेने के लिए आवेदक को आबकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

बैंक डीडी या चालान से आवेदन शुल्क का भुगतान जमा कराने के लिए आबकारी कार्यालय समय में व्यवस्था की गई है। फिलहाल तीन काउंटर बनाए गए हैं। आवश्यकता होने पर काउंटर बढ़ाए जाएंगे। पांच मार्च को सभी आवेदनों में से लॉटरी निकाली जाएगी। इसके लिए गठित समिति में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी शामिल होंगे।

प्रत्येक आवेदन के जमा कराने होंगे 28 हजार रुपए

आबकारी विभाग की नई नीति के तहत देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों का लाइसेंस लेने के लिए जमा होने वाले आवेदन पत्र के साथ प्रति आवेदन पत्र 28 हजार रुपए जमा कराने होंगे। जो ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डीडी या चालान से जमा कराए जा सकते हैं। यह राशि लौटाई नहीं जाएगी।

इस बार जमा नहीं करानी होगी धरोहर राशि

नई नीति के तहत आवेदनकर्ताओं को कुछ राहत भी दी गई है। आवेदन पत्र के साथ धरोहर राशि जमा नहीं करवानी होगी। पहले आवेदन पत्र के साथ धरोहर राशि जमा होती थी। लॉटरी न निकलने पर धरोहर राशि वापस लेने के लिए आवेदनकर्ता आबकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते थे।


आवेदनकर्ताओं के लिए नए नियम

- देशी शराब की दुकानों की गारंटी में कमी की गई है। ईपीए 15 प्रतिशत बढऩे व आबकारी शुल्क बीस रुपए प्रति एपीएल बढऩे से दो लाख की गारंटी पर औसत 1 पेटी शराब गारंटी कम हुई है। यदि किसी दुकान की गारंटी 20 लाख है तो उसकी दस पेटी गारंटी कम होगी।

- शहरों में देशी शराब की दुकान पर अंग्रेजी शराब (ईपीए का दस से बीस प्रतिशत तक) बेचने पर गारंटी में छूट दी गई है।

- नेट बैंकिंग या ई मित्र के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कराने वाले आवेदकों को आवेदन प्रपत्र का प्रिंट जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं करवाना पड़ेगा। उन्हें तत्काल ही लॉटरी क्रमांक आवंटित हो जाएंगे, जो उन्हें रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा। वेबसाइट से उसका प्रिंट निकाल जा सकेगा।


जिले में शराब दुकानों की संख्या

शराब के कुल जोन : 9
(बिलाड़ा, पीपाड़ व फलोदी के साथ शहर के छह जोन)
अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानें के समूह : 238
कुल दुकानें : 303
अंग्रेजी शराब की दुकानें : 74
देशी शराब की दुकानें : 48

शेष कम्पोजिट दुकानें यानि अंग्रेजी व देशी दोनों बेची जा सकेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GVnraN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment