दाल-बाटी के ढाबे में चल रहा था ‘बार’, 36 पकड़े

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पुलिस ने बासनी क्षेत्र में डेयरी रोड पर ऊन मील के पास टीन शेड के नीचे ढाबे में दाल बाटी की आड़ में चल रहे शराब की अवैध ‘बार’ में बुधवार देर रात दबिश देकर 36 लोगों को पकड़ा और ढाबा संचालक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। ढाबे के पास ही दो भाइयों को भी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी संजय बोथरा ने बताया कि डेयरी प्लांट के पास श्रीराम दाल बाटी व चूरमा नामक ढाबे में बड़े स्तर पर अवैध तरीके से शराब बेचने की सूचना मिली। सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) कमलसिंह के नेतृत्व में बासनी, सरदारपुरा व शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने रात को वहां दबिश दी। पुलिस को देख अवैध शराब पी रहे लोगों में हडक़म्प मच गया। कई लोग कारें व दुपहिया वाहन छोडक़र भाग निकले। पुलिस ने ढाबे से 56 लोगों को पकड़ा। जांच में 36 लोग शराब के नशे में मिले। इनमें से 28 जनों के खिलाफ साठ पुलिस एक्ट और 8 जनों के खिलाफ 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई। ढाबे पर शराब की एक पेटी भी बरामद की गई। आबकारी अधिनियम के तहत ढाबा संचालक रामासनी गांव निवासी राधेश्याम हुड्डा को गिरफ्तार किया गया।

एक भाई को पकड़ा तो दूसरा बेचने लगा अवैध शराब

पुलिस ने देर शाम न्यू पावर हाउस रोड पर होटल के सामने ढाबे पर दबिश देकर अवैध शराब के 36 पव्वों के साथ पूर्वी पाल निवासी अजयसिंह पुत्र मंगलसिंह को गिरफ्तार किया। देर रात खाने के ढाबे पर कार्रवाई के दौरान अजयसिंह का भाई प्रेमसिंह उसी जगह पर शराब बेचता पकड़ा लिया। देशी शराब की एक पेटी बरामद कर प्रेमसिंह को भी गिरफ्तार किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2S37JfM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment