जोधपुर.
डीजीपी कपिल गर्ग चाहते हैं कि उनके कार्यकाल में आमजन और पुलिस मित्र बन जाएं। मेरे कार्यकाल को इसी बात के लिए याद किया जाए, यही प्रयास रहेगा। ऐसे प्रयास किए जाएंगे ताकि लोगों को एफआइआर दर्ज कराने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ें। डीजीपी गर्ग ने यह बात रविवार को यहां पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में संवाददाताओं से बातचीत में कही।
राजस्थान न्यायिक अकादमी की ओर से आयोजित सेमिनार में भाग लेने आए गर्ग ने पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में रेंज व कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों के साथ गत तीन वर्ष में हुई अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की और वर्ष 2019 के लिए मुख्यालय से जारी प्राथमिकताओं को पूरा करने और जवानों को उनके वेलफेयर से योजनाओं का जुड़ी ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
गत दिनों चर्चा में रहे पुलिस अधिकारियों से ‘स्टिंग’ करवाने के उनके आदेश के बारे में गर्ग ने बताया कि उनके पास कई लोग शिकायतें लेकर आते थे। शिकायतों की पुष्टि और सच व झूठ की पड़ताल कराई जाती थी और इसी आधार पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि एक मछली तालाब को गंदा कर देती है, पुलिस विभाग तो 1 लाख लोगों का परिवार है। ऐसे में गलत रास्ते पर चलने वालो को सही रास्ते पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और अच्छे काम वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि थानों में एक तिहाई सीएलजी मेम्बर बदले जाएंगे। शहर में हुक्का बार, जुआ और बजरी माफिया के सवाल पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में रेंज आइजी सचिन मित्तल, पुलिस कमिश्नर बीजू जोर्ज जोसफ, कमिश्नरेट के सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी व रेंज के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WmDqUJ
0 comments:
Post a Comment