आफत की इस पुडिय़ा ने उड़ाई शहरवासियों की नींद, दिनोंदिन बढऩे लगी है भीतरी शहर में लूटपाट की वारदातें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. शराब व अफीम के बाद स्मैक युवाओं और किशोर आयुवर्ग वालों के लिए सबसे घातक नशा बन चुका है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाला भीतरी शहर भी स्मैक की पुडिय़ों से चपेट में आ गया। नशे की तलब पूरी करने के लिए नशेड़ी आए दिन वारदातें कर रहे हैं। पिछले माह दो दिन में दो और अब तक चार वारदातें हो चुकी हैं। इसके चलते शहरवासी दहशत में हैं। स्मैक पीने व बेचने वालों ने शहर के भीतर कई ठिकाने बना लिए हैं। नरसिंहदड़ा में सरस बूथ के पीछे, बाइजी का तालाब, घांचियों की बगेची के पास, दूध का चौहटा के पास हर समय नशेडिय़ों की भीड़ रहती है। इनकी वजह से आमजन का शहर से निकलना खतरे से भरा होता जा रहा है।


मोहल्लेवासियों का कहना है कि नशेडिय़ों के कारण आए दिन होने वाली वारदातों से शहरवासी दहशत में है। वारदातों की रोकथाम के लिए नशे की पुडिय़ां बेचने वालों की धरपकड़ की जाए। तभी लूटपाट की वारदातों पर रोक लग सकती है। बाइजी का तालाब मोहल्ला विकास समिति के सचिव राजेश बोराणा का कहना है कि शहर के भीतर प्रत्येक तिराहे, दूध के चौहटों के पास और महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जानी चाहिए।

लूट की वारदात दर वारदात
केस : 1

लुटेरों से चेन बरामद, लेकिन वृद्धा को नहीं मिली
बाइक सवार लुटेरों ने घोड़ों का चौक में तडक़े मंदिर जा रही 82 वर्षीय वृद्धा की सोने की चेन लूटी थी। आरोपी गिरफ्तार हो गए और चेन भी बरामद हो गई। लेकिन कानूनी पेचिदगियों के चलते वृद्धा को अभी तक चेन नहीं मिली।
---
केस : 2

बैग लूट की शिकायत दी, परेशान होकर वापस ली
कबूतरों का चौक में एक महिला से बैग लूट लिया गया था। पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस के बार-बार जांच के लिए बुलाने से महिला इतनी परेशान हो गई कि शिकायत ही वापस ले ली।

---

केस : 3
लूट की जगह गुमशुदगी दर्ज

जालप मोहल्ला निवासी वीणा कल्ला (72) 27 दिसम्बर की शाम मंदिर से पैदल घर लौट रही थी। बनावतों की गलीके रास्ते में रूमाल बांधे एक युवक झपट्टा मार बैग लूटकर भाग निकला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर दी।

---

केस : 4
काउंटर से रुपए चुराए

बनावतों की गली व नाजरजी की बावड़ी स्थित बंटी बैकरी पर 28 दिसम्बर की रात एक युवक आया और बिस्किट दिखाने को कहा। दुकानदार के बिस्किट लाने के लिए मुड़ते ही युवक ने काउंटर पर रखे करीब आठ सौ रुपए उठाए और चलता बना।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2F9UwQ6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment