ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की आरोपी युवती गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

खारिया मीठापुर (जोधपुर). उचियार्डा निवासी अभिषेक सीरवी ने बिलाड़ा की एक युवती द्वारा ब्लैकमेल करने, एससी-एसटी केस में फंसाने धमकी देकर 5 लाख की राशि ऐंठने से परेशान होकर गत 9 अगस्त 2018 को फं दा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इस मामले में आरोपी और लम्बे समय से फ रार चल रही बिलाड़ा की युवती रेणु वागोरिया पुत्री नेमीचंद वागोरिया मोती चौक बिलाड़ा को शुक्रवार को बिलाड़ा पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ के लिए बिलाड़ा थाना लेकर आई।

थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि रेणु वागोरियो पर उचियार्डा के अभिषेक सीरवी को ब्लैकमेल करने ओर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप है। उससे पूछताछ की जा रही है।

ये है मामला
मृतक के पिता सुरेन्दसिंह सीरवी ने गत 12 अगस्त 2018 को रिपोर्ट दी कि अभिषेक की रेणु से दोस्ती थी। उसने पहले मेरे बेटे अभिषेक को प्रेम जाल मे फ ंसाया। बाद में दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट केस मे फं साने की धमकी देकर रुपए मांगे। फि र 18 जून 2018 को रेणु ने 6 लाख की डिमांड की तब सवा पांच लाख रुपए देकर राजीनामा स्टाम्प पर किया गया।

 

राजीनामा में ये स्पष्ट हुआ कि रेणु भविष्य मे कभी अभिषेक को फ ोन नहीं करेगी। लेकिन रुपए लेने के बाद भी रेणु मेरे बेटे को बार-बार फ ोन करके परेशान करने लगी, आखिरकार परेशान होकर मेरे बेटे ने गत 9 अगस्त को कमरे में फांसी का फं दा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

मरने से पहले अभिषेक सीरवी सुसाइड नोट में लिखा कि मैने जिस लडक़ी को सबसे खास माना वो ही उसे मरने के लिए मजबूर कर रही है। मैंने कभी नहीं सोचा कि मुझे अपनी जिंदगी का इस तरह से अंत करना पडेग़ा। मैं अपनी मां को कभी भी सुख नहीं दे पाया जिसका मुझे अफ सोस है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VuRJWI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment