जोधपुर.
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा खर्च मतदान के दिन किया। कई प्रत्याशियों ने डेढ़ माह के प्रचार अभियान में जितना खर्च किया, उससे ज्यादा मतदान के दिन कर दिया।
चुनाव लडऩे वाले सभी प्रत्याशियों की ओर से चुनाव में हुए कुल खर्च का विवरण गुरुवार को निर्वाचन विभाग को दिया गया। इसके अनुसार फलोदी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेश व्यास ने सबसे ज्यादा राशि खर्च की। इसके बावजूद वे हार गए।
लोहावट: खर्च में भी दूसरे नम्बर पर रहे किसनाराम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के किसनाराम विश्नोई खर्च में भी दूसरे नम्बर पर रहे। उन्होंने चुनाव प्रचार में 23 लाख 54 हजार 142 रुपए खर्च किए। इसमें स्टार प्रचारकों के 11 हजार 968 रुपए उनके खाते में जोड़े गए। उन्होंने मतदान के दिन यानी 7 दिसम्बर को बूथ पर बैठे एजेंटों के मानदेय और खाने पर 4 लाख 28 हजार 800 रुपए और कुल साढ़े 6 लाख रुपए खर्च किए। इसके बाद मतगणना के दिन 1 लाख 51 हजार 520 रुपए खर्च किए। भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह खींवसर ने चुनाव प्रचार में कुल 13 लाख 48 हजार 350 रुपए खर्च किए। इसमें मतगणना के दिन समर्थकों और कार्यकर्ताओं पर किए गए 3 लाख, 25 हजार 650 रुपए और स्टार प्रचारकों का उनके खाते में जोड़ा गया 2 लाख, 75 हजार रुपए का खर्च भी शामिल हैं।
जानिए किसने कितना खर्च किया चुनाव प्रचार पर
भोपालगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी कमसा मेघवाल ने चुनाव में 7 लाख 30 हजार 578 रुपए खर्च किए। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जनसभा के 1 लाख 11 हजार 156 रुपए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की जनसभा का खर्च 1 लाख 6 हजार 150 रुपए भी शामिल है। कांग्रेस प्रत्याशी भंवर बलाई ने चुनाव अभियान में कुल 14 लाख 15 हजार 850 रुपए खर्च किए। इसमें स्टार प्रचारकों का खर्च 56, 781 रुपए भी शामिल है। रालोपा के पुखराज गर्ग ने 7 लाख 29 हजार 32 रुपए खर्च किए।
जोधपुर शहर: कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार ने चुनाव में 15 लाख 70 हजार 707 रुपए खर्च किए। इसमें राहुल गांधी की सभा का खर्च 49,346 रुपए भी शामिल हैं। पंवार ने चुनाव के दिन 1 लाख 57 हजार 707 रुपए खर्च किए। भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली ने चुनाव में 13 लाख 93 हजार 557 रुपए खर्च किए।
लूणी : भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल ने चुनाव में 7 लाख 51 हजार 748 रुपए खर्च किए। इसमें स्टार प्रचारकों का खर्च 1 लाख 49 हजार 875 रुपए भी शामिल है। बसपा के पप्पूसिंह ने 6 लाख 74 हजार 391 रुपए खर्च किए। कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र बिश्नोई ने 11 लाख 11 हजार 388 रुपए खर्च किए। इसमें स्टार प्रचारकों का खर्च 1 लाख 99 हजार 777 रुपए भी शामिल है। रालोपा के भंवरलाल ने 12 लाख 57 हजार 345 रुपए खर्च किए।
फलोदी : कांग्रेस प्रत्याशी महेश कुमार व्यास ने चुनाव में कुल 24 लाख 39 हजार 473 रुपए खर्च किए। इसमें मतदान के दिन का खर्च 2 लाख 41 हजार 600 रुपए और स्टार प्रचारकों की जनसभा का खर्च 2 लाख 63 हजार 878 रुपए भी शामिल है। भाजपा प्रत्याशी पब्बाराम ने कुल 6 लाख 90 हजार 843 रुपए खर्च किए। इसमें से आधी राशि 3 लाख 37 हजार 54 रुपए मतदान के दिन खर्च हुए। पब्बाराम के हिस्से में स्टार प्रचारकों का 96,573 रुपए का खर्च जोड़ा गया।
सरदारपुरा : कांग्रेस प्रत्याशी अशोक गहलोत ने चुनाव में कुल 15 लाख 29 हजार 691 रुपए खर्च किए। इसमें स्टार प्रचारकों का खर्च 3 लाख 9 हजार 5 रुपए भी शामिल है। भाजपा प्रत्याशी शंभूसिंह खेतासर ने कुल 14 लाख 12 हजार 141 रुपए खर्च किए। इसमें 1 लाख 49 हजार 870 रुपए स्टार प्रचारकों का खर्च शामिल है।
शेरगढ : कांग्रेस प्रत्याशी मीना कंवर ने चुनाव में 12 लाख 18 हजार 364 रुपए खर्च किए। इसमें मतदान के दिन का खर्च 3 लाख 25 हजार 120 रुपए और राहुल गांधी की सभा के 11 हजार 968 रुपए उनके खाते में जोड़े गए।
भाजपा प्रत्याशी बाबू सिंह राठौड़ ने 8 लाख 20 हजार 356 रुपए खर्च किए।
सूरसागर : भाजपा प्रत्याशी सूर्यकांता व्यास ने 12 लाख 34 हजार 358 रुपए खर्च किए। इसमें 1 लाख 6 हजार 150 रुपए स्टार प्रचारकों का खर्च भी शामिल है। सूर्यकांता ने कुल खर्च की आधी राशि 6 लाख 32 हजार 654 रुपए जनसभा पर खर्च किए। कांग्रेस प्रत्याशी अयूब खान के खर्च विवरण को अभी तक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है।
बिलाड़ा : भाजपा प्रत्याशी अर्जुन लाल गर्ग ने चुनाव में कुल 8 लाख 81 हजार 71 रुपए खर्च किए। इसमें स्टार प्रचारकों का खर्च 1 लाख 69 हजार 220 रुपए भी शामिल हैं।
ओसियां : कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा ने 13 लाख 84 हजार 645 रुपए खर्च किए। इनमें से सबसे ज्यादा जनसभा व रैली पर 6 लाख 29 हजार 759 रुपए खर्च हुए। उनके खाते में 11 हजार 976 रुपए स्टार प्रचारकों का खर्च जोड़ा। भाजपा प्रत्याशी भैराराम सियोल ने 10 लाख 36 हजार 750 रुपए खर्च किए। इसमें स्टार प्रचारकों का खर्च 1 लाख 46 हजार 462 रुपए शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्रसिंह ने 11 लाख 93 हजार 228 रुपए खर्च किए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AIxigm
0 comments:
Post a Comment