क्राइम फाइल : चोरी और लूट की वारदातें दिनोंदिन जोधपुर में बढ़ा रही हैं दहशत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

चाकू दिखाकर मोबाइल लूटा

जोधपुर. बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के पास गत दिनों चाकू से डरा-धमकाकर एक श्रमिक से मोबाइल लूट लिया गया। लूट व आम्र्स एक्ट के दो मामले दर्ज कर बासनी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मूलत: नागौर जिले के परबतसर में लाडोली हाल जोधपुर निवासी अर्जुनसिंह पुत्र उम्मेदसिंह बासनी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता है। गत 29 दिसम्बर को एक फैक्ट्री के पास केके कॉलोनी निवासी चेनसिंह व संदीप गुर्जर ने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और मोबाइल लूट लिया। पीडि़त ने बासनी थाने में जानकारी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नववर्ष के पहले दिन लूट और आम्र्स एक्ट के दो मामले दर्ज किए गए। आम्र्स एक्ट के दोनों मामलों में केके कॉलोनी निवासी चेनसिंह पुत्र रामसिंह व गौतम नगर निवासी संदीप गुर्जर पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दोनों चाकू बरामद किए गए हैं। अब दोनों को मोबाइल लूट के मामले में गिरफ्तार किया जाएगा।

--------

घर के बाहर रैम्प पर बैठी वृद्धा से चेन लूटी
बनाड़ थानान्तर्गत शिकारगढ़ में मकान के बाहर रैम्प पर बैठी एक वृद्धा से पता पूछने के बहाने हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने बुधवार दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली और भाग निकले। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाश में नाकाबंदी कराई, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तर प्रदेश हाल शिकारगढ़ निवासी एक वृद्धा दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर रैम्प पर बैठी थी। तब मोटरसाइकिल सवार दो युवक वृद्धा के पास आकर रूके। दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे। उन्होंने वृद्धा से किसी का पता पूछा, लेकिन वृद्धा ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। फिर उन युवकों ने वृद्धा से पेन मांगा। तब महिला ने पोते को आवाज लगाकर पेन मंगवाया और युवकों को दे दिया। वे कुछ लिखने का ढोंग करने लगे। कुछ देर में वृद्धा ने पेन वापस मांगा तो वे टालमटोल करने लगे। इतने में एक युवक ने वृद्धा के गले में झपट्टा मारा और सोने की चेन लूटकर भाग निकले। महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। घरवाले व आस-पास के लोग बाहर आए और युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक भी मौके पर आए और लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कराई। देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

---------

नववर्ष पर दो मकान के ताले टूटे, आभूषण व रुपए चोरी
मण्डोर थानान्तर्गत लक्ष्मीनगर व रातानाडा में भाटी चौराहे के पास नववर्ष पर चोरों ने दो सूने मकानों के ताले तोडकऱ लाखों रुपए के आभूषण व रुपए चुरा लिए। मण्डोर व रातानाडा थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मूलत: गोटन (नागौर) हाल लक्ष्मीनगर में गैस गोदाम के पीछे निवासी दिलीप पुत्र रामेश्वर जाट नववर्ष के उपलक्ष में मौसी के घर और उसकी पत्नी पीहर गई थी। पीछे घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने मकान में सेंध लगाई और अलमारी के ताले तोड़े व सोने की कण्ठी, चांदी की पायजेब और पन्द्रह हजार रुपए चुरा लिए। रिश्तेदार के यहां से घर लौटने पर चोरी का पता लगा। मण्डोर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जांच अधिकारी मनोहर सिंह ने बुधवार को मौका मुआयना किया। दूसरी वारदात भाटी चौराहे के पास निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र माधो सिंह के मकान में हुई। वह एक जनवरी की दोपहर परिवार सहित घर से बाहर गया था। दो घंटे बाद वह घर लौटा तो ताले टूटे मिले। अंदर पहुंचे तो सामान अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। अलमारी में रखी सोने की दो कंगन जोड़ी, दो अंगूठियां और एक-एक तोला की तीन अन्य अंगूठियां, चांदी के पायजेब और कड़ले आदि गायब थे। उसने पुलिस में सूचना दी और मामला दर्ज कराया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2R2sdcZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment