बच्चे की श्वास नली में अटका मूंगफली का दाना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहावट (जोधपुर). क्षेत्र के जंभेश्वरनगर ग्राम पंचायत के चन्द्रनगर में सोमवार को एक तीन वर्षीय बच्चे के मूंगफली का दाना श्वास नली में अटक गया। इससे बालक बेहोश हो गया तथा अस्पताल पहुंचे तब तक बच्चे की धडकऩ व श्वास भी बंद हो गई।

 

बाद में शिशु रोग विशेषज्ञ की सूझबूझ से बालक को एंडो ट्रेकीयल ट्यूब लगाकर सीपीआर दिया गया। जिससे उसकी धडकऩ एवं श्वास वापस शुरु हुई व जीवनदान मिल गया। बाद में बालक को जोधपुर के लिए 108 एम्बुलेंस से रैफर किया गया।

 

राजूराम मेघवाल का बच्चा कुशाल घर पर मूंगफली का दाना खा रहा था। उस दौरान दाना उसकी श्वास नली में फंस गया तथा बालक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन बच्चे को तत्काल लोहावट में एक निजी हॉस्पिटल लेकर गए। बालक की धडकऩ व श्वास बंद हो गई थी।

 

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलकिशोर विश्नोई ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए तत्काल एंडो ट्रेकीयल ट्यूब लगाकर अंबुबैग के सहारे सीपीआर दिया। इससे बालक की धडकऩ व श्वास पुन: शुरु हो गई। इससे बालक को जीवनदान मिल गया। चिकित्सक टीम के जीएनएम मांगीलाल बेनीवाल, बनवारी लाल खींचड़, इमीलाल पूनिया ने सहयोग किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2T6WV1D
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment