लवेरा बावड़ी(जोधपुर). अमूमन मिर्च के पौधे पर मिर्च नीचे की ओर लटकी हुई दिखाई देती हैं। लेकिन बिराई के धनवंतरि उद्यान में मिर्च की एक ऐसी पौध है, जिस पर मिर्च ऊपर की ओर सीधी दिखाई देती हैं।
वैद्य गोपीकिशन परिहार के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके पुत्र खींवराज परिहार का जज्बा भी कम नही हैं वे भी कुछ नया करने को आतुर रहते हैं। मिर्च की ये किस्म जहां लोगों को आकर्षित करती है वहीं स्वाद में भी उतनी ही तीक्ष्ण है जितनी दूसरी मिर्च।
वैद्य खींवराज परिहार ने बताया कि वे पूसा कृषि अनुसंधान केन्द्र, नई दिल्ली से मिर्च 10 ग्राम बीज लेकर आए और सितम्बर के पहले सप्ताह में मिर्च के बीज रोपाई कर तैयार की। अब उसके बाद दो क्यारी में प्रायोगिक तौर पर लगाए। मिर्च की खासियत यह हैं कि ये पौधे पर सीधी लगती है और वो भी गुच्छे में। पूसा सदाबहार के नाम से जानी जाने वाली ये मिर्च पतली और छोटी होती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Dnnfiy
0 comments:
Post a Comment