विदेश में नौकरी का झांसा, छह युवक चार दिन से दुबई में फंसे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बेलवा (जोधपुर). विदेश में नौकरी के झांसे में आए जोधपुर और जैसलमेर जिले के छह युवक चार दिन से दुबई में फंसे हुए हैं।दुबई में होर्स राइडिंग के काम पर लगाने का झांसा देकर दो एजेंटों ने छह गरीब युवकों को निशाना बनाया।


दोनों एजेंटों ने इन युवकों से 1.30-1.30 लाख रुपए वसूल लिए। एजेंटों ने इन युवकों का विजिट वीजा बनवाया। गत 13 जनवरी की सुबह युवक दिल्ली से फ्लाइट में रवाना हुए। दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद युवक शाम तक एजेंट का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें लेने कोई नहीं आया।


13 जनवरी को शाम करीब सात बजे जोधपुर के एक व्यक्ति को घटनाक्रम बताया। जिसके बाद जोधपुर जिले के दुबई में नौकरी कर रहे कुछ लोग इन युवाओं की मदद को आगे आए। उन्होंने इन युवकों के रहने-खाने की व्यवस्था की। युवकों का आरोप था कि नौकरी के नाम पर हमें दुबई बुलाया, लेकिन यहां आने के बाद एजेंट बात तक नहीं कर रहे। वहीं एजेंट ने व्हाट्सअप से युवकों को भेजे ऑडियो में अपशब्दों का प्रयोग किया। बीते चार दिन से 6 युवक एक कमरे में रह रहे हैं।


ऐसे रची ठगी की साजिश
ठगी के शिकार खिंयासरिया निवासी मूलसिंह राठौड़ से बुधवार को पत्रिका संवाददाता से दूरभाष पर हुई बात में बताया कि ये लोग दो एजेंटों के झांसे में आ गए। उन्होंने दुबई में मासिक 15 यूएई दिरहम मुद्रा (करीब 30 हजार रुपए) में घोड़ों के काम पर रखने का लालच दिया।

 

विदेश में बैठ भारत के युवकों से धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों ने जोधपुर की निजी ट्रेवल एजेंसी से सम्पर्क बनाया। एजेंट ने एजेंसी संचालक को युवकों से एक-डेढ़ लाख रुपए लेने की बात कही। 6 युवकों ने नवंबर माह में करीब 8 लाख रुपए जमा करवा दिए। ट्रेवल एजेंसी संचालक ने एजेंट के बताई जगहों पर पैसे दिए। वहीं एजेंट के कहे अनुसार ट्रेवल एजेंसी संचालक ने युवकों के विजिट वीजा व टिकट बनाकर युवकों को दे दिए। अब युवक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

 

ये युवक हुए ठगी के शिकार
मूलसिंह खियांसरिया ने बताया कि छह जने दुबई में ठगी के शिकार हुए हैं। जो दुबई में एक अनजान जगह पर ठहरे हैं। भोमसिंह पुत्र छगनसिंह सेखाला, गोरधनसिंह पुत्र भोपालसिंह बड़ला बास, लक्ष्मणसिंह पुत्र कंवराजसिंह सोलंकियातला, भवानीसिंह पुत्र अमरसिंह निंबो का तालाब, मूलसिंह पुत्र देवीसिंह खिंयासरिया व तनेरायसिंह पुत्र शोभागसिंह सांकड़ा पिछले 13 जनवरी से दुबई में हैं। पत्रिका संवाददाता ने दोनों एजेंट से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VY7ype
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment