जोधपुर. रानीसर-पदमसर तालाब के पास गहलोतों की गली में पिछले कई महीनों से बिजली के तार जमीन से कुछ ऊपर ही लोगों के घरों के बाहर लटक रहे हैं। तारों के चलते इस गली से गुजरने वाले लोग बहुत सावधानी बरत रहे हैं। यहां तक कि बच्चों को खेलने-कूदने तक का मना कर दिया गया है। इसकी शिकायत भी जिम्मेदारों तक हैं, लेकिन डिस्कॉम के अधिकारी
कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है, बल्कि एेसा लग रहा है कि डिस्कॉम के जिम्मेदार हादसे के बाद ही चेतेंगे। इन हालातों में लोग अपने दुपहिया वाहन भी गली में रखने से कतरा रहे हैं। क्षेत्रवासी सुशीला बोहरा का कहना है कि इन हालातों में हर समय हादसे का अंदेशा रहता है।क्षेत्रीय पार्षद सुनील व्यास ने भी मौके पर आकर निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो। उधर, ही क्षेत्रवासियों ने समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2W4I3Ti
0 comments:
Post a Comment