राजस्थान में यहां अवैध बजरी खनन की वजह से दो मासूम बच्चों ने गंवा दी जान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़/ जोधपुर। एक ओर जहां केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश भर में बजरी खनन पर रोक लगाए जाने के बावजूद अवैध खनन जोरों पर किया जा रहा है। वहीं भोपालगढ़ क्षेत्र के देवातड़ा गांव में अवैध बजरी खनन की वजह से दो मासूम बच्चों की जान चले जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।


पुलिस व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार भोपालगढ़ क्षेत्र के देवातड़ा गांव निवासी नेमाराम (15) पुत्र मंगलाराम बावरी एवं सुमेर (10) पुत्र बीजाराम बावरी कल शाम को अपनी ढाणी के पास खेलते-खेलते पास ही स्थित नदी इलाके में चले गए। जहां पर अवैध बजरी का खनन किए जाने से जगह-जगह गड्ढे बने हुए थे। ऐसे में बच्चे के खेलते समय मिट्टी ढह गई और इसके नीचे दबने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम परिजन उन्हें ढूंढते हुए अवैध बजरी खनन वाली जगह पर पहुंचे, तो मिट्टी के नीचे दबे हुए बच्चे मिले। जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर मिट्टी हटाई और दोनों बच्चों को बाहर निकाला।


घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी भूराराम ओसु व उपप्रधान रामरख ओसु आदि लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में रात अधिक हो जाने के कारण दोनों बच्चों के शवों को परिजन लेकर अपने घर चले गए। बाद में सुबह होने पर मृतक बच्चों के परिजनों व उपप्रधान ओसु ने इस हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी। साथ ही गांव के जनप्रतिनिधि व परिजन दोनों बच्चों के शव लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भोपालगढ़ के राजकीय अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन पुलिस के नहीं पहुंचने से बीच रास्ते से ही एक बार तो वापिस चले आए। बाद में मौके पर पहुंचे पीपाड़ थानाधिकारी चंपालाल ने बच्चों के शवों को दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के लिए भोपालगढ़ के राजकीय अस्पताल भिजवाया। इस बीच भोपालगढ़ पुलिस थाने से एएसआई हड़मानराम के नेतृत्व में भी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शाम करीब 4 बजे शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।


विधायक पहुंचे मौके पर
वहीं बच्चों की मौत की सूचना मिलने पर विधायक पुखराज गर्ग ने भी मौके पर पहुंचकर उपप्रधान रामरख ओसू एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक गर्ग को देवातड़ा गांव की नदी में पिछले तीन-चार वर्षो से अवैध रूप से बजरी का खनन होने एवं इस संबंध में पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने की जानकारी दी। वहीं उपप्रधान ओसु ने भी विधायक गर्ग को बताया कि देवातड़ा गांव में पुलिस और प्रशासन के नाक के नीचे लंबे समय से अवैध बजरी का खनन किया जा रहा है, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसका खामियाजा गांव के दो बच्चों की जान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। इसलिए पुलिस व प्रशासन को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। इस पर विधायक गर्ग ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। बाद में शाम को दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस ने भी इस संबंध में मर्ग दर्ज किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AF5UzI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment