केंद्रीय विद्यालयों के पूर्व शिक्षकों ने दिया धरना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. केंद्रीय विद्यालय संगठन के सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय संख्या-1 वायुसेना के बाहर धरना दिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगें नहीं माने जाने पर 20 फरवरी को केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय दिल्ली के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
देश के सभी 18 संभागीय कार्यालयों सहित देशभर के अधिकांश केंद्रीय विद्यालयों के बाहर सेवानिवृत्त कार्मिकों ने धरना दिया। जोधपुर में दिए गए धरने पर करीब 35 सेवानिवृत्त शिक्षक बैठे। केंद्रीय विद्यालय संगठन रिटायर्ड टीचर्स एम्पलॉइज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें सातवें वेतन के एरियर का भुगतान, सीजीएचएस की सुविधा, एमएसीपी लागू करने और सभी कर्मचारियों के सीपीएफ से जीपीएफ में बदलाव प्रमुख है।

शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है कि इससे पूर्व भी केंद्रीय विद्यालय संगठन को ज्ञापन वगैरह दिए जा चुके हैं लेकिन इस संदर्भ में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LZteN5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment