जोधपुर.
शहर में किराए पर कमरा लेने के बहाने मकान व हॉस्टल से मोबाइल, पर्स चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किराए के कमरों में रहने वाले छात्रों की रेकी करता था और छात्रों के रूम से बाहर जाने के बाद उनका दोस्त बनकर वहां जाता और मोबाइल व पर्स चुरा लेता था। आरोपी मोबाइल व पर्स चोरी की चार वारदातें कबूल की हैं।
डीसीपी(पूर्व) धर्मेंद्रसिहं ने बताया कि गत २० जनवरी को महामंदिर क्षेत्र में घाचियों का बास निवासी कैलाश बिश्नोई के घर पर एक युवक आया और किराए पर कमरा लेने के बहाने उसके घर से मोबाइल व पर्स चुरा लिया। कैलाश बिश्नोई की रिपोर्ट पर एडीसीपी (पूर्व) सरिता सिंह के नेतृत्व में महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल भवरसिंह, दुर्गसिंह, कांस्टेबल महिपाल सिंह की टीम ने
आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर सोजती गेट के अंदर हरियाढाणा की हवेली निवासी यासीन अली पुत्र शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल, पर्स, बुलट गाड़ी बरामद की। आरोपी ने पूछताछ में प्रतापनगर टेम्पो स्टेण्ड के पीछे मकान से मोबाइल, सूरसागर क्षेत्र में करीब डेढ़ माह पूर्व एक कॉम्पलेक्स से मोबाइल, कुड़ी भगतासनी बोर्ड में निजी स्कूल के पास हॉस्टल से मोबाइल व पर्स, प्रतापनगर में एक मकान से मोबाइल चोरी की वारदातें कबूली हैं।
हॉस्टल में छात्रों का दोस्त बन करता था चोरी
आरोपी मकान व हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की रेकी कर उनसे दोस्ती करता था। इसके बाद उनके कमरे से बार जाने के बाद दोस्त बनकर रूम पर जाता था। वह पड़ोस में रहने वाले छात्रों को अपने दोस्त से मिलने का कारण बताकर उनके रूम पर दोस्त के आने का इंतजार करता और मौका मिलते ही मोबाइल व पर्स चुरा लेता था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DJjF2r
0 comments:
Post a Comment