जोधपुर. बनाड़ थानान्तर्गत नांदड़ी में डिफेंस कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में अडाण पर कार्य के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन से छूने से करंट की चपेट में आने से शुक्रवार शाम एक श्रमिक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। बनाड़ थाना पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार कॉलोनी में एक मकान का निमार्ण कार्य चल रहा है, जहां घोड़े व पाटिए के अडाण पर कुछ श्रमिक कार्य कर रहे थे। शाम को कार्य के दौरान खेड़ापा थानान्तर्गत बिराई निवासी परसाराम (38) पुत्र लादूराम प्रजापत का हाथ ऊपर से निकल रही 11 केवी विद्युत लाइन से छू गया। पास ही कार्य कर रहा एक अन्य श्रमिक भी झुलस गया। अन्य श्रमिकों ने मकान मालिक व ठेकेदार की मदद से दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां परसाराम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि साथी श्रमिक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AH6m0l
0 comments:
Post a Comment