इन्द्रोका गांव में रॉयल्टी नाका के पास हादसा
जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत इन्द्रोका व नारवा गांव के बीच रॉयल्टी नाका के पास बुधवार रात ट्रक में कार के घुसने से कार में सवार एक शख्स की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक से मारपीट की और टायर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया
उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि नाका के पास रात को ट्रक में एक कार जा घुसी। कार में सवार खुडियाला गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह (24) पुत्र देवी सिंह भाटी व सामराऊ गांव निवासी आमसिंह पुत्र आइदान सिंह गंभीर घायल हो गए जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया जहां सुरेन्द्र की मृत्यु हो गई जबकि आम सिंह को भर्ती किया गया है
हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक से मारपीट शुरू कर दी साथ ही ट्रक को नुकसान पहुंचाने लगे।
प्रशिक्षु आरपीएस कीर्ति सिंह मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की शव को मोर्चरी में रखवाय
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MId5My
0 comments:
Post a Comment