जोधपुर. हत्या के मामले में जोधपुर सेन्ट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी को जिले के दो हार्डकोर बदमाशों ने ब्लेड मारने की धमकी दी। कैदी ने दोनों के खिलाफ जेल अधीक्षक को शिकायत दी है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
सूत्रों के अनुसार नागौर में जायल तहसील के पावटा निवासी शहजाद खान बहुचर्चित भंवर सिनोदिया हत्याकाण्ड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। गत 27 दिसम्बर को भंवरीदेवी प्रकरण में आरोपी कैलाश जाखड़ और हार्डकोर कैलाश मांजू से उसका जेल में विवाद हो गया था। आरोप है कि वह बंदियों की गिनती करवाने जा रहा था तब दोनों ने उसे बैरिक-1 के पास रोका और पुरानी रंजिश में ब्लेड से मारने की धमकी देने लगे। कैदी ने झगड़ा न करने का आग्रह किया, लेकिन दोनों उससे उलझने लगे। तब दोनों ने उसे धमकी दी कि वो उसे मरवा भी सकते हैं। इसके बाद कुछ और बंदी भी आए और उसे धमकियां दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VW872W
0 comments:
Post a Comment