जोधपुर.
सरदारपुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हाईकोर्ट गेस्ट हाउस घुमटी के पास रविवार दोपहर लाल लाइट के बावजूद तेज रफ्तार सिटी बस ने पैदल सडक़ पार कर रही महिला को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि महिला का पति हादसे से पहले ही सडक़ पार कर चुका था।
पुलिस के अनुसार बालोतरा (बाड़मेर) में छीपों का चौक निवासी यासमीन (४०) स्वास्थ्य की जांच कराने अपने पति मोहम्मद साबिर के साथ जोधपुर आई थी। सालावास में देसी इलाज लेने के बाद दोपहर में पति-पत्नी सिटी बस से रोटरी चौराहा पहुंचे। वहां से दोनों पैदल १२वीं रोड चौराहे के लिए सिटी बस पकडऩे जालोरी गेट की तरफ जा रहे थे। दोपहर करीब पौने तीन बजे दोनों हाईकोर्ट गेस्ट हाउस की घुमटी के पास पहुंचे। तभी रेलवे स्टेशन से नेहरू पार्क की तरफ जा रही सिटी बस के चालक ने लाल लाइट के बावजूद बस भगाई और रोड क्रॉस कर रही यासमीन को चपेट में ले लिया। बस का टायर उसके ऊपर से निकल गया। चंद क्षण पहले ही सडक़ क्रॉस कर चुका पति
भागकर पत्नी के पास पहुंचा और गम्भीर हालत में यासमीन को मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति के आग्रह पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाए बगैर शव सुपुर्द किया। हादसे के बाद बस छोडक़र भाग निकले सिटी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ra4esm
0 comments:
Post a Comment