प्रधान और बीडीओ बैठे रहे सभा कक्ष में, सदस्य बैठे रहे बाहर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर.
मंडोर पंचायत समिति प्रधान और बीडीओ के बीच विवाद के चलते शुक्रवार को पंचायत समिति की साधारण सभा कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई।

साधारण सभा की सूचना के आधार पर समिति के 52 में से 46 सदस्य पंचायत समिति पहुंच गए थे और आवश्यक कोरम भी पूरा था। लेकिन प्रधान और बीडीओ के अलावा कोई भी सदस्य सभा कक्ष में नहीं गया। प्रधान ने कोरम पूरा नहीं होने के कारण साधारण सभा को स्थगित कर दिया। सभा स्थगित होने के बाद प्रधान और बीडीओ एक दूसरे पर सभा में नहीं पहुंचने का आरोप लगाते रहे। विवाद के कारण बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल व लूणी विधायक महेंद्र बिश्नोई का साधारण सभा में सम्मान नहीं हो पाया। दोनों को बाद में सम्मानित किया गया।

दोपहर एक बजे होने वाली साधारण सभा की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा होनी होनी थी। प्रधान उषा छाबा, बीडीओ प्रदीप कुमार धणदे, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, ग्राम सेवक व अन्य विभागों के अधिकारी समय पर पहुंच गए। सभा कक्ष में सबसे पहले प्रधान और उसके कुछ समय बाद बीडीओ गए। लेकिन सरपंच और समिति के सदस्य विवाद के कारण अंदर नहीं गए। सदस्यों के अंदर नहीं आने के कारण प्रधान ने साधारण सभा को कोरम पूरा नहीं हुआ और

प्रधान ने बैठक को स्थगित कर दिया।

बिलाड़ा विधायक मेघवाल ने कहा कि मंडोर पंचायत समिति में चल रहे विवाद को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अपना ढंाचा सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि अगर अधिकारियों के नहीं आने के कारण साधारण सभा स्थगित हुई तो इसकी शिकायत जिला कलक्टर और आगे तक की जाएगी। जबकि लूणी विधायक बिश्नोई ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र की साधारण सभा होने की जानकरी मिलने पर वह सभी से मिलने आए थे।

सभी सदस्य आए फिर भी कोरम पूरा नहीं

मंडोर पंचायत समिति में 35 सरपंच व मंडोर प्रधान व उपप्रधान समैत 17 पंचायत समिति के सदस्य हैं। साधारण सभा में कुल 52 सदस्य हैं। साधारण सभा में एक तिहाई सदस्यों के अनुपस्थित होने पर सभा को स्थगित किया जाता है। लेकिन शुक्रवार को सभा में 31 सरपंच व 15 पंचायत समिति सदस्य आए। लेकिन सदस्यों के सभा कक्ष में नहीं जाने के कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया। इस कारण सभा को स्थगित कर दिया गया।
जांच सोमवार तक

मंडोर पंचायत समिति की साधारण सभा स्थगित होने के बारे में जानकारी नहीं है। अगर कोरम पूरा होने के बाद भी सभा स्थगित की गई है तो इसकी जांच की जाएगी। प्रधान व बीडीओ के विवाद मामले की जांच में बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट दे दी है लेकिन कुछ दस्तावेज अभी बाकी है। सोमवार तक जांच पूरी कर ली जाएगी।

अंशदीप, सीइओ, जिला परिषद
मिर्ची बड़े खाने नहीं आए हम

साधारण सभा थी लेकिन बीडीओ डेढ़ घंटे बाद पहुंचे। इस कारण सभा को स्थगित कर दिया। सरपंच और सदस्य मिर्ची बड़े व कचोरी खाने नहीं आए, वे कब तक इंतजार करते।
उषा छाबा, प्रधान मंडोर पंचायत समिति

-में तो सभा कक्ष में गया था, लेकिन प्रधान के साथ अन्य सदस्य नहीं आने के कारण कोरम पूरा नहीं हुआ। इस कारण प्रधान ने सभा को स्थगित किया। वे झुठे आरोप लगा रही है, मेरे पास आए सभी काम की स्वीकृति जारी की गई हैं।
प्रदीप कुमार धणदे, बीडीओ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DBGCV5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment