जोधपुर. शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने पाल रोड से कल्पतरू जाने वाली रोड पर लघुशंका कर रहे युवक से दो मोबाइल व पर्स लूट के मामले में शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एक अन्य युवक का सुराग नहीं लग पाया है। थानाधिकारी रमेश शर्मा के अनुसार चौपासनी स्कूल के सामने शिक्षक कॉलोनी गली-६ निवासी सुदीप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह शेखावत गत १३ जनवरी रात दस बजे डूंगरपुर जाने के लिए पाल रोड स्थित निजी ट्रैवल्स कम्पनी के ऑफिस पहुंचा। कुछ देर बाद वह लघुशंका करने के लिए पास स्थित कल्पतरू जाने वाली रोड पर चला गया, जहां वह लघुशंका कर रहा था। तब ऑटो रिक्शा में दो युवक वहां आए और लघुशंका कर रहे सुदीप से मारपीट कर दो मोबाइल व पर्स लूट कर ऑटो में भाग निकले थे। लूट का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पड़ताल के बाद एएसआइ जेठाराम, कांस्टेबल महेन्द्र, दौलाराम, इमरतराम व गणेशदास ने प्रतापनगर की ढब्बू बस्ती निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र मटरूलाल माली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है। जबकि लूट में शामिल एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FB8vyH
0 comments:
Post a Comment