ओसियां (जोधपुर). ओसियां पुलिस ने बाना का बास ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम से खाद चोरी करने के गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा थानों व जिले में चोरी के प्रकरणों में वांछित दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैं।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम सेवा सहकारी समिति बाना का बास गोदाम से खाद के 102 कट्टे चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भोमाराम पुत्र प्रभुराम जाट निवासी खाबड़ा खुर्द, श्रवण पुत्र जोराराम विश्नोई निवासी खाबड़ाकलां एवं भोमसिंह पुत्र प्रभुसिंह राजपूत निवासी खाबड़ा कलां को गिरफ्तार किया। घटना में शरीक अन्य आरोपियों, वाहन एवं खाद के कट्टों को बरामद करने केप्रयास जारी हैं।
गौरतलब है कि 24 एवं 25 दिसम्बर मध्यरात्रि में बाना का बास ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम व दुकान के ताले तोडकऱ खाद के 102 कट्टे चोरी होने के संबंध में व्यवस्थापक भागीरथ पुत्र जोधाराम विश्नोई ने ओसियां थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CT7bEK
0 comments:
Post a Comment