जोधपुर.
लोग जिस वेस्ट को कचरा समझ फैंक देते हैं, उसी वेस्ट से शहर के दम्पति ने हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाने शुरू किए। आज वेस्ट से बनाए इनके हैंडीक्राफ्ट आइटम की 36 देशों में डिमंाड है। उनकी कम्पनी का हर साल 45 करोड़ रुपए का टर्नओवर है। यही नहीं, वेस्ट से हैंडीक्राफ्ट बनाने वाली प्रदेश की यह पहली ऐसी कम्पनी है जो कैपिटल मार्केट में सूचिबद्ध है।
पोलो ग्राउंड में चल रहे माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो में उनकी स्टॉल पर वेस्ट से बने यूनिक हैंडीक्राफ्ट आइटम हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इनकी रेंज इतनी विस्तृत है कि लोग ये आइटम देख लोग चौंक जाते हैं। इन हैंडीक्राफ्ट आइटम के साथ लोग सेल्फी और फोटो खिंचवा रहे हैं। कार के बोनट और सीट से बने सोफा सेट तो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि हर कोई इस पर बैठ फैमिली फोटो खिंचवा रहा है।
शास्त्रीनगर में रहने वाले रितेश लोहिया ने बताया कि सन् 2008 से 2012 तक कई बिजनेस किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर पत्नी प्रीति के साथ वेस्ट से हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाने के आइडिया पर काम शुरू किया। कुछ आइटम बना उनके फोटो वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। कुछ ही दिनों में उन्हें डेनमार्क से पहला ऑर्डर मिला। लेकिन पुराने बिजनस में नुकसान के कारण उनके पास ऑर्डर के लायक आइटम बनाने के लिए आवश्यक रुपए नहीं थे। इस पर एक दोस्त से उधार लेकर पहला ऑर्डर पूरा किया। इसके बाद विदेशों में उनके हैंडीक्राफ्ट आइटम की डिमांड बढऩे लगी। रितेश ने बताया कि प्रदेश में हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाने वाली उनकी पहली कम्पनी है, जो कैपिटल मार्केट में है। वे देश-विदेश में बिजनेस एक्सपो में अपने आइटम प्रदर्शित करते हैं और ऑनलाइन वेबसाइट पर ऑर्डर लेते हैं। उनके आइटम की सबसे ज्यादा डिमांड पर यूरोपियन के देशों में हैं। उनके इस बिजनेस को डिस्कवरी और हिस्ट्री चैनल भी दिखा चुके हैं।
कार से सोफासेट, बाइक व साइकिल से स्टैंड
रितेश ने बताया कि वे वाहनों, रेलवे व बसों के कबाड़ से डायनिंग टेबल, स्टैंड और प्लास्टिक के कट्टे, बोरियों से बेडशीट , चेयर के कवर बनाते हैं। उनकी तीन फैक्ट्रियां हैं। एक फैक्ट्री में टेक्सटाइल वेस्ट, प्लास्टिक के कट्टे, बोरियों के वेस्ट से, दूसरी फैक्ट्री में बाइक, थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर के कबाड़ से हैंडीक्राफ्ट आइटम और तीसरी फैक्ट्री में फर्नीचर बनाते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LVcy9u
0 comments:
Post a Comment