पत्नी को भगाने से नाराज पति ने किया प्रेमी पर जानलेवा हमला, मौत के कई दिनों बाद तक पहचान नहीं कर पाई पुलिस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत शताब्दी सर्किल के पास एक युवक पर पत्नी को भगा ले जाने की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में घायल युवक की रविवार को एमडीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सुपर्द कर दिया। कुड़ी भगतासनी पुलिस के अनुसार सूरसागर के कालीबेरी निवासी विजय (22) पुत्र गोगाराम मजदूरी करता था। उसका गांव में रहने वाले प्रेम ओड़ की पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग था।

कुछ समय पूर्व वह प्रेम की पत्नी को भगाकर ले गया था। जिसकी सूरसागर थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। इसके बाद उसकी पत्नी वापस लौट गई। लेकिन उसने विजय के खिलाफ मामला दर्ज कराने से मना कर दिया। इस पर प्रेम ने विजय से बदला लेने के लिए 27 दिसम्बर को रात के समय अपने कुछ साथियों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल विजय को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस ने प्रेम ओड़ पुत्र तुलसीराम व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच एससीएसटी सेल के एसीपी नारायण सिंह कर रहे है।

कई दिनों तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई
हमले में घायल विजय को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल ले जाते समय पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने केवल कालीबेरी का नाम लिया और उसके बाद बेहोश हो गया था। इसके बाद उसे कई दिनों तक होश नहीं आया। इससे पुलिस कई दिनों तक उसकी पहचान नहीं कर पाई। आखिर में पुलिस ने कालीबेरी क्षेत्र में तलाश की तो उसे विजय के बारे में जानकारी मिली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FejL3N
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment