जोधपुर में सर्द हवा से कंपकपी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान गिर गया और सर्द हवा के झौंकों ने धूजणी छुटा दी। दिनभर 4 से 5 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल रही ठण्डी हवा के झौंके शरीर में कंपकपी का अहसास कराते रहे। हवा में 90 फीसदी तक आद्र्रता होने की वजह से जोधपुर सहित कई स्थानों पर रात को आेस गिरी। माउंट आबू में पारा 3 डिग्री रहा और कड़ाके की सर्दी में सैलानी व स्थानीय लोग देर सुबह तक दुबके रहे। बीकानेर, चूरू और सीकर में तापमान ५ डिग्री के नीचे चला गया। उत्तरी व उत्तरी पश्चिमी में कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन तक शीतलहर चलने और सर्दी तेज पडऩे का पूर्वानुमान जताया है।

सूर्यनगरी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो पिछले दिन के मुकाबले करीब ढाई डिग्री कम था। हवा में 84 फीसदी नमी होने से मण्डोर उद्यान, उम्मेद उद्यान, अशोक उद्यान सहित कई बाग-बगीचों में पेड़ पौधों की वजह से सडक़ें ओस से भीग गई। खेल मैदानों पर रनिंग ट्रेका भीगा हुआ नजर आया। सुबह हल्की धुंध भी रही। दिन में धूप तेज होने के बाद भी सर्द हवा से धूजणी छूट रही थी। दिन में तापमान 22.1 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका।
जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तेज जाड़ा रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जैसलमेर में रात का तापमान 7.9 व बाड़मेर में 9 डिग्री मापा गया। बीकानेर में पारा 4.8, चूरू में 4.6 और सीकर में 4.5 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TvKdco
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment