केन्द्रीय राज्य मंत्री शेखावत की वेबसाइट हैक कर लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत के नाम से बनी एक वेबसाइट को हैक कर उस पर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लिख दिए गए। इसके बाद सोशल मीडिया साइट पर उसके स्क्रीन शॉट भी वायरल किए गए। हैक होने के बाद वेबसाइट को नई वेबसाइट की ओर रिडायरेक्ट कर दिया गया। ऐसे में अब हैक वेबसाइट का लिंक नहीं खुल पा रहा।

केन्द्रीय राज्य मंत्री शेखावत के नाम से बनी http://bit.ly/2HbPbtI को हैक कर उस पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए गए। इसके बाद उसका स्क्रीन शॉट लेकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। इस बारे में जानकारी लगने पर इस वेबसाइट को शेखावत की वर्तमान वेबसाइट http://bit.ly/2RLZdFJ की ओर रिडायरेक्टर कर दिया गया। हालांकि शेखावत अपनी हैक हुई वेबसाइट का लम्बे समय से उपयोग नहीं कर रहे थे।

पत्रिका पड़ताल : कई नेताओं की वेबसाइट निशाने पर

वेबसाइट हैक होने के बाद साइबर एक्सपर्ट नीलेश पुरोहित की मदद से पत्रिका ने पड़ताल की। पुरोहित ने बताया कि हैक करने वाला पाकिस्तान से संबंध रखता है। संभवत: उसे शेखावत की पुरानी वेबसाइट के बारे में ही जानकारी होगी इसीलिए उसे टारगेट किया गया। ऐसा अंदेशा भी जताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर हैक वेबसाइट का स्क्रीन शॉट वायरल किया, उसी ने वेबसाइट हैक की है।

पत्रिका के साथ पड़ताल में पुरोहित ने बताया कि हैकर ने न सिर्फ इस वेबसाइट को बल्कि भारत के अन्य नेताओं की भी रैकी की है। यदि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया तो जल्द ही अन्य नेता भी निशाने पर आ सकते हैं।

----
वेबसाइट हैक करने का मामला संज्ञान में आया। लेकिन अब उसका उपयोग नहीं होता। मेरी औपचारिक वेबसाइट दूसरी है।

- गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद जोधपुर।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HbPyV8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment