डंपिंग यार्ड में नहीं था प्रभारी, आयुक्त ने किया निलंबित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

नगर निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।

महापौर घनश्याम ओझा और नगर निगम आयुक्त सुरेशकुमार ओला ने शहर के तीनों डंपिंग यार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया।

व्यवस्थाएं सुचारू नहीं मिलने पर बुधवार को एक यार्ड प्रभारी को निलंबित कर दिया।

महापौर, निगम आयुक्त और निगम के अन्य अधिकारी मंगलवार को जेल के पास स्थित डंपिंग स्टेशन पर पहुंचे और यार्ड प्रभारी को रिकॉर्ड का संधारण व्यवस्थित करने को पाबंद करने के साथ बिना ढके कचरा परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद सभी अधिकारी काजरी डंपिंग यार्ड पहुंचे। यार्ड प्रभारी मौके पर नहीं मिला। इस पर निगम आयुक्त ने यार्ड प्रभारी सुरेंद्र बारासा को निलंबित करने के आदेश दिए।

निगम की टीम ने प्रतापनगर स्थित शहर के तीसरे डंपिंग यार्ड का भी निरीक्षण किया।

यहां भी रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर महापौर व आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी को रिकॉर्ड का सही तरीके से रखने के लिए पाबंद किया गया।

महापौर ओझा ने बताया कि तीनों यार्ड के प्रभारियों को बदला जाएगा और निगम के 2-2 अन्य कर्मचारियों को लगाया जाएगा। ये कर्मचारी संबंधित सीएसआइ के निर्देशन में कार्य करेंगे।

वार्डों में देरी से पहुंचे वाहन, लगाया जुर्माना

निगम आयुक्त ने बताया कि सफ ाई कार्य के लिए ठेके पर लगे वाहन समय पर वार्ड में नहीं पहुंचने की शिकायतों के आधार पर आकस्मिक निरीक्षण कर सत्यापन करवाया गया।

कई वाहन निर्धारित समय से काफ ी देर से वार्ड में पहुंचे। इस पर टेंडर की शर्तों के मुताबिक संवेदक फ र्म पर करीब 4 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई गई। भविष्य में भी समय पर संसाधन नहीं पहुंचे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने वार्ड संख्या 38 में दो ट्रेक्टर ट्रोली दो 8 बजे, वार्ड सं. 33 में साढ़े नौ बजे, वार्ड सं. 62 में 8 बजे, वार्ड संख्या 49 में 8 बजे और 30 में सवा आठ बजे पहुंची।

इसी प्रकार टैक्सी वार्ड सं. 47, 46, 33 व 38 मे आठ बजे पहुंची। सूरसागर में कराली 8 बजकर 20 मिनट व सूरसागर जोन के भीतरी शहर में सीवर मशीन 8 बजे पहुंची। बाईजी का तालाब में भी डंपर समय पर नहीं पहुंचा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2C8V84M
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment