रेलवे महाप्रबंधक ने कम्प्यूटर पर खंगाली फाइलें, मुख्य रेलवे स्टेशन का किया दौरा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कंप्यूटर पर फाइल स्टोरेज सिस्टम, कंप्यूटर में सुरक्षित बड़ी फाइलों को खोजने की प्रक्रिया का अवलोकन करने के साथ सहित विभिन्न कार्यालयी सुविधाओं और मुख्य रेलवे स्टेशन व भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

 

सिंह शुक्रवार सुबह जैसलमेर से जोधपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्य रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं देखी और यहां बन रहे द्वितीय द्वार के बारे में चर्चा की। इसके बाद वे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन गए, जहां उन्होंने स्टेशन पर चल रहे आधारभूत निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सिंह ने रेलवे अधिकारियों को कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर हार एक्सप्रेस की सुरक्षा को देखते हुए विशेष निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आकर रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की और रेलवे परियोजनाओं में सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

 

रेलवे यूनियन ने ज्ञापन दिए
नॉर्थ मण्डल रेलवे एम्पलॉईज यूनियन ने मण्डल सचिव मनोज परिहार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रिक्त पदों को भरने सहित विभिन्न मांगें शामिल थी। उत्तर पश्चिमी रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से मण्डल अध्यक्ष धर्मेश जोशी व मण्डल सचिव अजय शर्मा ने ज्ञापन सौंपकर रेल आवासों की स्थिति सुधारने की मांग की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DlEUqM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment