नर्स के स्थानांतरण आदेश पर रोक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर

राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायधीश अरुण भंसाली ने नागौर निवासी नर्स (ग्रेड द्वितीय) राजेन्द्रसिंह राठौड़ की याचिका की सुनवाई विचाराधीन रहने तक गत वर्ष 7 सितम्बर को जारी उनके स्थानांतरण आदेश की क्रियान्विति पर अंतरिम रोक लगा दी।

साथ ही सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, अतिरिक्त निदेशक प्रशासन मेडिकल एंड हेल्थ, सीएमएंड एचओ नागौर और ब्लॉक सीएमओ मेडता को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।


अधिवक्ता ऋ तुराजसिंह राठौर ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता की नियुक्ति पीएचसी कुर्डिया में नर्स ग्रेड द्वितीय के पद पर हुई थी। बाद में वह अस्थायी तौर पर नर्स ग्रेड प्रथम के पद के विरुद्ध कार्य करने लगे।

इस दौरान एक पीएचसी कुर्डिया पर ही नर्स ग्रेड द्वितीय के पद पर कार्यरत व्यक्ति की नर्स ग्रेड प्रथम के पद पर पदोन्नति हो गई। इस पर विभाग ने ग्रेड प्रथम के विरुद्ध कार्यरत याचिकाकर्ता को मकराना स्थानांतरित कर दिया।

अधिवक्ता ने इस सम्बन्ध मे विभाग द्वारा 23 जुलाई 2018 को जारी दिशा निर्देश का हवाला देते हुए नियम विरूद्ध बताया।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TFdjpU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment