प्रधानमंत्री आवास योजना : अपने आवास पाकर खिल रहे ग्रामीणों के चेहरे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाड़ा (जोधपुर). आवास मानव की मूलभुत आवश्कता है और हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि स्वयं का मकान हो व अपना मकान बनने के बाद उसमें आत्मसम्मान से रह सके।


बिलाड़ा पंचायत समिति में 25 पंचायत है और इन पंचायतों में सरंपचों ने अपने पंचायत में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को इस प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म भरवाए और उनका मकान बनाया गया।

 

विकास अधिकारी मृदला शेखावत ने बताया कि हर बैठक के दौरान सरपंचों से आग्रह किया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। योजना 2016 से शुरू हुई जो अब तक चल रही है। इन तीन सालों में लगभग 1397 आवास योजना के फार्म जमा हुए है।

 

लगभग 1058 मकान बनकर तैयार है। इन सभी को तीन किश्तों में सरकार रुपए दे रही है। अब तक लगभग एक अरब 26 करोड़ 96 लाख रुपए के प्रधानमंत्री आवास योजना के तह तहत मकान बन चुके है। 339 लोगों के मकान बन रहे है। जल्द ही उनके मकान बनकर तैयार हो जाएंगे।


फैक्ट फाइल
बिलाड़ा पंचायत समिति में 25 पंचायत
2016-17 में 398 आवेदन आए, 350 आवास पूर्ण, 11 आवास निर्माणाधीन
2017-2018 410 आवेदन आए, 388 आवास पूर्ण, 18 आवास निर्माणाधीन
2018-19 में 589 आवेदन आए, 320 आवास पूर्ण, 269 आवास निर्माणाधीन
कुल 1397 आवेदन आए, 1058 बनकर तैयार, 339 मकान निर्माणाधीन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UrAdBq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment