पत्नी व बच्चे स्कूल गए, युवक ने फंदा लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर ३बी स्थित मकान में गुरुवार को एक युवक ने रस्सी से फंदा बना आत्महत्या कर ली। खुदकुशी के कारण पता नहीं लग पाए हैं। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने शव एम्स मोर्चरी में रखवाया है।

उप निरीक्षक साहबसिंह के अनुसार मूलत: मध्यप्रदेश हाल केबीएचबी में सेक्टर ३बी निवासी नवनीत सिंह (37) ने रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है। शव एम्स की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि नवनीत सिंह की पत्नी निजी विद्यालय में शिक्षिका है। वह अपराह्न में विद्यालय से घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने पड़ोसियों की मदद ली। दरवाजा तोडक़र सभी अंदर पहुंचे तो कमरे में नवनीत को रस्सी के फंदे से लटका पाया। मृतक के बच्चे भी सुबह स्कूल चले गए थे। उसके बाद उसने आत्महत्या की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FjzhLX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment