स्वाइन फ्लू से इस गांव में भय का माहौल, पहुंची चिकित्सा विभाग की टीमें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सेतरावा. सोलंकियातला में अब स्वाइन फ्लू की बीमारी धीरे-धीरे पांव पसार रही हैं। 4 दिन पूर्व महिला की संदिग्ध मौत के बाद रविवार रात को एक ओर महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद से गांव में भय का माहौल है। स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज की मौत के बाद सोमवार को सेतरावा अस्पताल से चिकित्सा टीम सर्वे के लिए सोलंकियातला पहुंची। ग्रामीणों ने इस बीमारी को पांव पसारने के रोकने के लिए तुंरत सभी इलाकों में पूर्ण सर्वे करने व टेमी फ्लू वितरण तथा काढ़ा पिलाने आदि बचाव उपाय करवाने की मांग की हैं।
सरपंच गोपालसिंह राठौड़ ने बताया कि बन्नेसिंह की ढाणी निवासी दरियाकंवर उम्र 50 वर्ष पत्नी चंदनसिंह राजपूत को 4-5 पहले सर्दी जुखाम व बुखार होने से सेतरावा राजकीय अस्पताल ले जाया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर 12 जनवरी को मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जांच के दौरान महिला को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। उपचार के दौरान गंभीर हालत के दौरान रविवार रात्रि 11 बजे दरियाकंवर ने दम तोड़ दिया। ज्ञात रहे कि बीते गुरूवार को ग्राम पंचायत सोलंकियातला के ही आंकडिय़ा सिंधियों की ढाणी निवासी बबरी 20 वर्ष पत्नी शेरू खान की मथुरादास माथुरा अस्पताल जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका बबरी के भी स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण पाए थे। जांच में बबरी के स्वाइन फलू नेगेटिव आया था।

जानकारी के अनुसार सोलंकियातला निवासी एक ओर संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीज बिस्मिल्लाह पुत्री हाजी खां जोधपुर के गोयल अस्पताल में भर्ती हैं।
सेतरावा के समीपवर्ती सोलंकियातला गांव निवासी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव महिला की मौत के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. नितिन कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सोलंकियातला आकडिय़ा, सिंधियों की ढ़ाणी, बनेसिंह की ढ़ाणी व लालसिंह नगर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर टेमी फ्लू की गोलियों का वितरण किया। वहीं दूसरी ओर आयुर्वेद औषधालय के प्रभारी डॉ. रामनिवास जाटव ने भी ढ़ाणियों में ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया।

इन्होंने कहा
'' महिला जोधपुर में भर्ती थी, जहां पर जांच की गई। जांच में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया था। हमारी टीम ने सोलंकियातला पहुंच कर सर्वे कर टेमी फलू का वितरण किया है। ÓÓ

डॉ.नितिन कुमार, चिकित्सक, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Fov4H3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment