किशोरी का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार
जोधपुर.कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड की झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर न सिर्फ जयपुर ले जाया गया बल्कि उसके साथ कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया। कुड़ी भगतासनी थाने में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मूलत: इंदौर हाल केबीएचबी में झुग्गी झोंपड़ी निवासी एक व्यक्ति ने जयपुर के राज व अन्य के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार और पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी नाबालिग पुत्री का गत 24 दिसम्बर को अपहरण कर लिया था व उसे जयपुर ले गए थे। आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाया और बलात्कार किया। आरोप है कि आरोपी के परिचितों ने भी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। गत छह जनवरी को वह आरोपियों के चंगुल से मुक्त हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
--------
कार से टकराकर बोलेरो पलटी, छह घायल
पीपाड़ सिटी के कूलफांटा के पास मंगलवार सुबह बोलेरो व कार की टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई और उसमें सवार छह जने घायल हो गए। मथुरादास माथुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पाली जिले में शिवपुरा की देवासियों की ढाणी निवासी एक ही परिवार के छह लोग सुबह बुटाटी धाम के दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। शिवपुरा निवासी हनुमानराम बोलेरो चला रहा था। सभी बीनावास के पास कूलफांटा पर पहुंचे। चालक बोलेरो मोडऩे लगा। इतने में पीपाड़ की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार ने बोलेरो को साइड में टक्कर मार दी थी। अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई और उसमें सवार छह जने घायल हो गए। इनमें तीन महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। सभी को एम्बुलेंस की मदद से पीपाड़ चिकित्सालय व फिर जोधपुर रैफर किया गया। उधर, चालक कार छोडकऱ भाग निकला।
-------
निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल से गिरे श्रमिक की मौत
राजीव गांधी थानान्तर्गत चौपासनी बाइपास के पास निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल से गिरने से घायल एक श्रमिक का मथुरादास माथुर अस्पताल में दम टूट गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा। पुलिस के अनुसार चौपासनी क्षेत्र में लहरिया रिसोर्ट के पास एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां पहली मंजिल पर श्रमिक काम कर रहे हैं। गत 20 जनवरी को मूलत: प्रतापगढ़ जिले में पीपलखुंद थानान्तर्गत केलामेला हाल चौपासनी निवासी अरविंद (30) पुत्र नागजी मीणा कार्य करते समय पहली मंजिल से नीचे गिर गया था। सिर में गम्भीर चोट के चलते उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। परिजन के जोधपुर पहुंचने पर पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।
--------
दो सूने मकानों में चोरी
महामंदिर थानान्तर्गत घांचियों का बास और कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड के पास बापू नगर स्थित सूने मकान के ताले तोडकऱ चोरों ने हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। पुलिस के अनुसार मूलत: भोजासर थानान्तर्गत भींयासर हाल घांचियों का बास निवासी कैलाश विश्नोई गत 11 जनवरी को बाहर गया था। पीछे चोरों ने मकान के ताले तोडकऱ कीमती सामान चुरा लिया। वो घर लौटा तो सामान बिखरा मिला। पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।उधर, झालामण्ड में बापू नगर निवासी पुखराज पुत्र देशाराम सरगरा ने मकान के ताले तोडकऱ चोरों ने पानी की मोटर और अन्य सामान चुरा लिया। कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2T3TI2G
0 comments:
Post a Comment