जोधपुर/आगोलाई।
जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग 125 पर राजीव गांधीनगर थानांतर्गत केरु डंपिंग स्टेशन के नजदीक आज गुरुवार को एक बाइक सवार की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत ने वहां मौजूद सभी लोगों को हिलाकर रख दिया। जिसने भी यह हादसा देखा वह कांप गया। हादसा तब हुआ जब आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक से यू टर्न ले लिया। जिससे पीछे आ रहे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। उसी दौरान बाइक के पीछे आ रही कार ने भी बाइक को चपेट ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मौके के पर राजीव गांधीनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मृतक का शव एमडीएम अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। साथ ही तीनों वाहन कब्जे में लिए। पुलिस के अनुसार हादसे में मृतक भीमदान पुत्र लूणदान चारण निवासी बिराई बालेसर का रहने वाला था जो बालेसर की ओर जा रहा था।
वहीं दूसरी ओर... स्कूल बस पलटने से 1 बच्चे की मौत, 27 घायल गंभीर घायल
पाली में स्कूल बस पलटने से 1 बच्चे की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। गंभीर घायल बच्चों को पाली बांगड़ अस्पताल लाया गया। जिले के जोजावर कस्बे के भगोड़ा मोड के निकट बस के पलटी खाने से बस में सवार बच्चे घायल हो गए उन बच्चों में से गंभीर घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर डॉक्टर और मेडिकल टीम अस्पताल में पहले से ही तैयार थी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। 27 घायल बच्चों को जोजावर के राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद 23 बच्चों को पाली के जिला अस्पता रेफर किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CsJ1zK
0 comments:
Post a Comment