जोधपुर.
लोकसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में शनिवार को जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा कर मतदाता सूची दिखाई गई। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ शनिवार से 19 जनवरी तक अलग-अलग जगहों पर सभा कर लोगों को मतदाता सूची दिखाएंगे। इस दौरान जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। वे रविवार से आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम 25 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 25 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
ऐसे होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण
-जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार से 19 जनवरी तक ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक कर मतदाता सूची का पठन कर सत्यापन किया जाएगा।
- इस दौरान जिन लोगों के मतदाता सूची में नाम नहीं हैं, यहां नाम जुडवाना हैं। वे लोग रविवार से 20 जनवरी तक बीएलओ को आवेदन कर सकते है। इस दौरान 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाता के नाम भी जोड़े जाएंगे।
- 25 जनवरी तक नए मतदाता के नाम जोडऩे, मृत व्यक्तियों के नाम हटाने, मतदाता सूची में नाम स्थानांतरित करने के आवेदन लिए जाएंगे।
- मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में दोहरे नाम और एड्रेस की गलतियां नहीं हो, इसके लिए बीएलओ से तस्दीक कराने के बाद ही नाम जोड़े जाएंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में कई दोहरे नाम जुडऩे व फोटो की त्रुटियां हुई थी।
- हाल ही में निर्वाचन आयोग के उपायुक्त संदीप सक्सेना ने अधिकारियों को मतदाता सूची में संशोधन के लिए बीएलओ से तस्दीक कराने के बाद ही संशोधन करने के निर्देश दिए थे।
- आपत्तियां व आवेदनों का 11 फरवरी तक निस्तारण किया जाएगा।
- 25 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QKyBjU
0 comments:
Post a Comment