जोधपुर.
राजस्थान हाईकोर्ट में कुछ जजों के सेवानिवृत्त और कुछ के तबादले होने के बाद विभिन्न जजशिप के अधीनस्थ अदालतों के निरीक्षण के लिए हाईकोर्ट के जजों का नए सिरे से कार्य का विभाजन किया गया है।
मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंद्राजोग के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार जस्टिस संगीतराज लोढ़ा को जोधपुर मेट्रोपोलिटिन, जस्टिस मोहम्मद रफीक को जयपुर मेट्रोपोलिटिन, चूरू और राजसमंद जजशिप का प्रभारी निरीक्षण न्यायाधीश बनाया गया है।
जस्टिस एमएन भंडारी को अजमेर व सिरोही, केएस अहलूवालिया को कोटा और डूंगरपुर, सबीना को भरतपुर और बांसवाडा, आलोक शर्मा को अलवर और जैसलमेर, संदीप मेहता को उदयपुर और जोधपुर ग्रामीण, पीके लोहरा को बीकानेर और प्रतापगढ़, वीएस सिराधना को जयपुर ग्रामीण और करौली, विजय विश्नोई को भीलवाड़ा और जालोर, अरुण भंसाली को गंगानगर और बालोतरा, महेंद्र माहेश्वरी को सीकर, बीएल शर्मा को बूंदी, प्रकाश गुप्ता को झालावाड़, जीआर मूलचंदानी को झुंझुनूं, गोवर्धन बाढ़दार को दौसा, पंकज भंडारी को टोंक, संजीवप्रकाश शर्मा को बारां, पुष्पेंद्रसिंह भाटी को चितौडगढ़़, दिनेश मेहता को पाली, विनीतकुमार माथुर को मेड़ता, अशोक कुमार गौड को धौलपुर, मनोजकुमार गर्ग को हनुमानगढ़ और जस्टिस इंद्रजीत सिंह को सवाई माधोपुर जजशिप के इंस्पेक्टिंग जज का जिम्मा सौंपा गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H3ugZD
0 comments:
Post a Comment