रेलकर्मियों ने निकाली विरोध दिवस रैली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

घ कार्यालय से रेलकर्मियों ने सोमवार सुबह रैली निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए खतरनाक पुलिया स्थित रेल मण्डल प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर बैठक में तब्दील हो जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष धर्मेश जोशी और मण्डल सचिव अजय शर्मा ने कहा कि रेलवे बोर्ड और यूनियन के मध्य कई समझौते होने के बावजूद रेलवे द्वारा उन्हें लागू नहीं करने के खिलाफ विरोध दिवस मनाया जा रहा है। इसमें मुख्यत: रेल कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम से मुक्त करना, ग्रेड पे 4600 से 4800 करना, ट्रेक मेंटेनर के पदों का अनुपात बदलना, गुप सी के 3335 पदों को ग्रुप बी राजपत्रित में क्रमोन्नत करना, रनिंग स्टाफ के भत्ते में सुधार, 12 घण्टे ड्यूटी रोस्टर समाप्त करना, रेलवे अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना सहित कई मांगें शामिल हैं। अजय शर्मा ने कहा कि स्थानीय रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर भी रेलवे प्रशासन सतर्क नहीं है। रेलकर्मियों के आवास से संबंधित 670 शिकायतें करने के बावजूद रेलकर्मी टूटे-फूटे आवास में रहने को मजबूर हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VIlBiG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment