जेल में दोस्ती, बाहर आन पर दो हजार में खरीदी चोरी की बाइक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर
रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल गत दिनों चुराने के बाद आरोपी ने सिर्फ दो हजार रुपए में एक मित्र को बेच दी थी। पूछताछ के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने औने-पौने दामों पर मोटरसाइकिल खरीदने वाले युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) ममता राहुल ने बताया कि प्रकरण में गत दिनों रोहट (पाली) थानान्तर्गत बाण्डाई में मेघवालों का बास निवासी अर्जुनराम पुत्र कुंपाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया था। उससे चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई थी। जो गत २७ जनवरी को जगदीश सिंह व रविन्द्र नागौरी की चुराई थी। उससे पूछताछ में सामने आया कि उसने चोरी की एक मोटरसाइकिल देचू थानान्तर्गत लोड़ता गांव में राजूराम मेघवाल को दो हजार रुपए में बेची थी। इस आधार पर लोड़ता गांव निवासी राजूराम (२८) पुत्र आत्माराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया।
नाबालिग से बलात्कार के आरोप में रहा था जेल में

जीआरपी थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा ने बताया कि आरोपी राजूराम चामूं थाने में दर्ज नाबालिग से बलात्कार व पोक्सो के आरोप में जेल में बंद रहा था। इस दौरान बंद अर्जुनराम से उसकी मित्रता हो गई थी। बाहर आने के बाद राजूराम को उसने दो हजार रुपए में चोरी की मोटरसाइकिल बेच दी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WxZlZh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment