जोधपुर।
राजस्थान समेत तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही बीजेपी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियों में जुट गई है। तीन राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद अब बीजेपी केंद्र में सत्ता को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ले, जमीनी फीडबैक ले रही है।
हाल ही में केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद gajendra singh shekhawat ने जोधपुर में एक समारोह में शिरकत की । इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गलतियों से सबक लें और नए सिरे से लोकसभा चुनाव की तैयारी करें ।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में रही कमियों से सबक लेकर हमें लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना है। शेखावत यहां रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DmqUwV
0 comments:
Post a Comment