जोधपुर.
संभाग भर में स्वाइन फ्लू अब खौफनाक बनता जा रहा है। बीते साल के 22 दिसम्बर को एक साथ तीन मौतों के बाद नए साल के पांचवे दिन स्वाइन फ्लू ने तीन और महिला मरीजों की जान ले ली है। जनवरी माह के बीते पांच दिन में छह मरीजों की मृत्यु स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। इधर पॉजीटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। शनिवार को 21 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। गर्ल्स हॉस्टल एमडीएम की एक मेडिकल छात्रा भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप से लोगों में भी दहशत का माहौल है।
अब तक छह मौत, 86 पॉजीटिव मरीज-
जोधपुर में जनवरी माह के पांच दिन में 86 मरीज पॉजीटिव आ चुके हैं और छह मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि बीते वर्ष दिसम्बर माह तक 282 मरीजों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई थी। इनमें से 49 मरीजों की मृत्यु हो गई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2C0y3RB
0 comments:
Post a Comment