जोधपुर जिले की चार सीटों पर चला women power, कांग्रेस की 3 और भाजपा की 1 प्रत्याशी ने रचा इतिहास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से तस्वीर साफ हो गई है। इन परिणामों के साथ ही जोधपुर जिले में एक नई इबारत लिखी गई है। यहां की 4 सीटों पर महिला शक्ति ने जीत हासिल कर यह साबित कर दिया है कि बदलाव की बयार अब आने लगी है। जिले की इन 4 सीटों पर जहां 3 पर कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों ने पहली बार जीत दर्ज कर इस बात को साबित कर दिखाया है कि पार्टी की ओर से खेला गया यह दांव सही रहा है। वहीं भाजपा की महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल कर पार्टी की साख बचाने में सहायता की है। जिले के सूरसागर विस क्षेत्र से अपनी पार्टी और खुद की साख कायम रखते हुए सूर्यकांता व्यास जीजी अपने प्रतिद्वंद्वी प्रो अयूब खान से 5148 वोटों से जीत अर्जित की है। इस क्रम में शहर विस क्षेत्र से कांग्रेस की मनीषा पंवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी अतुल भंसाली को 5664 वोटों से शिकस्त दी है। शेरगढ़ विस क्षेत्र से कांग्रेस की मीना कंवर ने हैट्रिक जीत हासिल करने वाले बाबूसिंह राठौड़ को करारी मात दी है। ओसियां में कांग्रेस की दिव्या मदेरणा ने भाजपा के भैराराम चौधरी को 26965 वोटों से हराया है। जोधपुर जिले की 10 सीटों में से 4 सीटों पर महिलाओं ने जीत हासिल कर यह साबित कर दिया है कि अब समय उनका है। इन चारों सीटों पर विभिन्न उम्र वर्ग की महिलाओं ने विजयी होने की नई कहानी लिखी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2G8KDUg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment