Video : जांच रिपोर्ट लेने के लिए घंटों लग रही कतार, दूर से आने वाले मरीजों को रही परेशानी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : कानाराम मुंडियार/जोधपुर. संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में कतार का दर्द कम नहीं हो रहा है। अस्पताल के ओपीडी में रजिस्ट्रेशन पर्ची कटवाने, चिकित्सक से परामर्श लेने, नि:शुल्क दवा काउंटर से दवा लेने, ब्लड जांच का सैम्पल देने के अलावा सोनोग्राफी, एक्सरे विभाग आदि जगहों पर कतार ही कतार नजर आ रही है। मरीज एवं उनके परिजन को सरकारी अस्पताल की सेवा का लाभ लेने के लिए कतार में खड़े रहना पड़ता है। इस कतार के अलावा मरीज की जांच रिपोर्ट लेने के लिए परिजन को केन्द्रीय प्रयोगशाला मेंं शाम 5 बजे बाद कतार में लगना पड़ता है। चूंकि रिपोर्ट पांच बजे बाद ही देने का प्रावधान कर रखा है, इसलिए सभी मरीज व परिजन एक साथ केन्द्रीय प्रयोगशाला आते हैं।

 

हर कोई पहले रिपोर्ट लेने की जल्दी में रहता है, इसलिए कतार लगती है। लैब के एक काउंटर से रिपोर्ट दी जाती है। रिपोर्ट ढूंढकर एक मरीज या परिजन को देने में काफी समय भी लग जाता है। ऐसे में कतार में खड़े लोग जल्दी करने को लेकर चिल्लाते हैं। प्रतिदिन लैब में लम्बी कतार लगी थी। कई मरीज बाड़मेर, फलोदी क्षेत्र से आए थे। उनका कहना रहा कि एक दिन में किसी भी मरीज को यहां इलाज नहीं मिल रहा है। बाहर से आने वाले मरीजों को पहले दिन परामर्श लेना पड़ता है और शाम को जांच रिपोर्ट लेने के बाद दूसरे दिन चिकित्सक को रिपोर्ट दिखानी पड़ती है और उसके बाद ही दवाई शुरू की जाती है। ऐसे में बाड़मेर, जैसलमेर आदि जगहों से सामान्य बीमारी के इलाज के लिए आने वाले मरीजों व परिजन को दो दिन तक जोधपुर रुकना पड़ता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UZaVLW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment