Video : अशोक चक्रधर की कविताओं से हुआ किताबो का आगाज, बच्चों के लिए जोधपुर में सजा साहित्य का मेला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : अरविंद/जोधपुर. डेजर्ट लीफ फाउंडेशन और विद्याश्रम की साझा मेजबानी में 19 दिसंबर को उचियारड़ा स्थित विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल में किताबो- द ब्लूसिटी चिल्ड्रन्स लिटरेचर फे स्टिवल का उत्साहपूर्वक आगाज हुआ। प्रथम सत्र में मंच पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गज सिंह, उनकी पत्नी हेमलता राजे, प्रीति राठी और विनय कुमार जैन आदि के मुख्य आतिथ्य में फेस्टिवल की शुरुआत हुई। फेस्टिवल के प्रथम सत्र में हास्य कवि अशोक चक्रधर ने अपनी हास्य कविताओं के माध्यम से रंग जमाया। चक्रधर ने अपने काव्य के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को गुदगुदाने के साथ ही ज्ञानवर्धक बातें भी बताई। इस दौरान चक्रधर ने झंडा ऊंचा रहे हमारा कविता सुनाई तो हर कोई देशभक्ति के रंग में डूब गया। किताबो के आगाज़ के साथ ही 19 दिसम्बर को 60 से अधिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। हर सत्र किसी न किसी रूप में नॅालेज, आर्ट और एन्जॉयमेंट का भरपूर खजाना है। टीम किताबो ने सबके लिए हर बार से कुछ और खास और जुदा सेगमेंट की रूपरेखा तैयार की है। फाउंडेशन के ट्रस्टी विकास बालिया और फेस्टिवल डायरेक्टर इरा सिसोदिया ने बताया कि इस त्रिदिवसीय महाकुंभ के इस संस्करण में भी रंगमंच, फनकारी के तीन मंच, किस्सा कोना, मस्तीमंच, कथापुर, खेलखेल में, थिंक टैंक, नवरंग नौटंकी, ब्रेन ट्रेन, पॉपकार्निस्तान और जमघट के साथ ही नुक्कड़ नाटक, खुला मंच और फूड जोन सहित दर्शक विविध मंचों के माध्यम से हास्य, मौजमस्ती और क्रिएटिविटी के एक अनूठे संगम का लुत्फ उठा सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QDg1PN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment