Video : जोधपुर में देह व्यापार करने दिल्ली से पांच दिन के लिए आई थी दोनों युवतियां, मध्यस्थ का कोई सुराग नहीं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राइकाबाग क्षेत्र की एक होटल में देह व्यापार में लिप्त दोनों युवतियों को शहर के एक मध्यस्थ ने नई दिल्ली से बुलाया था। मध्यस्थ ने ही इन्हें होटल के अलग-अलग कमरों में ठहराया था। उदयमंदिर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी दिल्ली निवासी पूर्णिमा और अनुष्का के साथ ग्राहक पाली में आनंदपुर कालू थानान्तर्गत लांबिया निवासी दिलीप सोनी व सांचौर निवासी सुरेश कुमार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया। युवतियों को देह व्यापार के लिए बुलाने वाले मध्यस्थ की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि आइपीएस अधिकारी सुधीर चौधरी ने गत गुरुवार को होटल आनंद के कमरों में दबिश देकर दोनों युवतियों व दो युवकों को गिरफ्तार किया था। जबकि मैनेजर व मध्यस्थ गायब हो गए थे। पुलिस को होटल के मैनेजर से भी पूछताछ करनी है। युवतियों का कहना है कि उन्हें आरोपी मध्यस्थ ने ही होटल में ठहराया था। दोनों बीस दिसम्बर को जोधपुर आई थी और पांच दिन बाद उन्हें लौटना था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गईं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2rSW8VP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment