video : उत्साह के साथ अपने मत का उपयोग करने पहुंच रहे मतदाता, बूथ पर लगने लगीं लंबी कतारें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लोकतंत्र का महापर्व चुनाव के दिनों को ही माना जाता रहा है। इसमें लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों को लेकर लोगों में खासा क्रेज होता है क्यूंकि वे अपने क्षेत्र के लिए सरकार का चयन करते हैं। यही कुछ शुक्रवार को देखने को मिल रहा है। अपने मतों का उपयोग करने के लिए लोग दिसंबर की सर्दी में भी लंबी कतारों में जुट कर अपने प्रत्याशी को चुनने के लिए उत्साही नजर आ रहे हैं। जोधपुर शहर के विभिन्न बूथ्स पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। वहीं जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मतदान करने जाना है। वहां महामंदिर ओसवाल समाज वर्धमान जैन स्कूल में एवीएम मशीन में कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण करीब १५ मिनट की देरी से मतदान आरंभ हुआ। एेसे में सुबह ही वोट देने पहुंचे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत भी परिवार संग यहां वोट देने के लिए पहुंचने वाले हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PnObRS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment