Video : अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल ने किया सूखाग्रस्त क्षेत्र का दौरा, सुनी अकाल से उपजी समस्याएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

आगोलाई(जोधपुर). केंद्रीय कृषि मंत्रालय सहित अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल ने मंगलवार को आगोलाई, दुगर, सुराणी, कोनरी सहित आस-पास के सूखाग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर बारिश, फसल, तालाबों का निरक्षण कर किसानों से रुबरु हुआ । डी. डब्लू.डी. के सयुक्त निदेशक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिस्टम मैनेजर प्रीति टहलानी, एस. सी. शर्मा के 3 सदस्य दल ने सबसे पहले सुराणी तालाब का निरीक्षण कर किसानों व ग्रामीणों से बातचीत कर अकाल से उपजी समस्याएं सुनी ततपश्चात दुगर ग्राम में ग्रामीणों से पेयजल, चारा, नरेगा का फीडबैक लिया था जलग्रहण क्षेत्र का निरीक्षण किया । इसके बाद सार्वजनिक तालाब आगोलाई का निरीक्षण किया किसानों व ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं व मांगे पेयजल, आवारा पशुधन, पशुओं के चारा, रोजगार, नरेगा, फसल बीमा नही मिलना, मुहावजा, गिरदावरी सही नही होना सहित विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों को सुनकर अधिकारियो से फीडबैक लिया । इस दौरान बालेसर उपखंड व पंचायत समिति के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व सुखाग्रस्त क्षेत्र के किसान व ग्रामीण उपस्थित थे ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PMWgzQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment