जोधपुर।
महामंदिर चौराहे के पास सुमेर स्कूल के पीछे स्थित भाटी रामसिंह मेमोरियल हॉल के कमरे में खुद को बंद करने के बाद एक गार्ड ने सोमवार रात आत्मदाह कर लिया। महामंदिर थाना पुलिस ने परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया।
एएसआइ गोदीलाल के अनुसार भाटी रामसिंह मेमोरियल हॉल में गार्ड बीकानेर निवासी मूलचंद उर्फ बंशीलाल परिहार (40) पुत्र रतनलाल माली हॉल परिसर में ही एक कमरे में रहता था। सोमवार रात कमरे से धुआं व लपटें निकलने लगी। यह देख आस-पास के लोगों ने समाज के मौजिज लोगों को सूचना दी।
नागौरी गेट से दो दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। इसमें वीरेन्द्र सिंह, खेमराज बैरवा, राजेश मीना, राज खान व किशनलाल मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर खोला तो पलंग पर मूलचंद जली हुई अवस्था में नजर आया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वहां रखा सामान भी चपेट में आ चुका था।
बिजली आपूर्ति बंद करने के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रारम्भिक जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजन भी मोर्चरी पहुंचे। मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और उसका इलाज भी चल रहा था।
पुलिस का कहना है कि मृतक ने कमरे को अंदर से बंद करने के बाद खुद को आग लगाई है। आग किससे लगाई इसका पता नहीं चल पाया है।
मृतक की शिनाख्त नहीं
उधर, भदवासिया पुल के पास खेतानाडी में फुटपाथ पर एक व्यक्ति का शव मिला। खानाबदोश नजर आने वाले व्यक्ति की मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है। शिनाख्त के अभाव में शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Eb1TXf
0 comments:
Post a Comment