राजस्थान में यहां Sukhoi और Mi Helicopters के हवाई हमले, एक के बाद एक गिराए बम! पढ़ें पूरी खबर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

भारत व रूस की वायुसेना (Indian Air Force and RFASF) के बीच चल रहे युद्धाभ्यास एविइंद्रा-2018 (AviaIndra2018) के तहत गुरुवार को पोकरण फायरिंग रेंज (Pokhran Firing Range) में फ्लाइंग ऑपरेशन किया गया। लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआइ से एयर टू ग्राउण्ड अटैक ऑपरेशन के दौरान बम गिराए गए। इस दौरान रूसी वायुसैनिक सुखोई में को-पायलट के रूप में सवार हुए।

 

 

वहीं एमआइ-17 वी5 हेलीकॉप्टर से रेसक्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें स्पेशल फोर्सेज के द्वारा की गई कार्यवाही का अभ्यास किया गया। इसके अलावा मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 भी उड़ाया गया।

भारतीय वायुसेना और रूस की रशियन फैडरेशन एयरोस्पेस फोर्स का संयुक्त युद्धाभ्यास एविइंद्रा-2018 दस दिसम्बर से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर शुरू हुआ है जो 21 दिसम्बर तक चलेगा। अभ्यास के लिए रूसी टीम अपने साथ कोई भी एयर एसेट्स लेकर नहीं आई है। भारतीय वायुसेना में शामिल सुखोई-30, मिग 29, मिग-27, एमआइ-17, एएन-32 जैसे एयरक्राफ्ट रूसी हैं जिन्हें भारतीय वायुसेना के अनुरूप अपग्रेड किया गया। रूसी वायुसैनिक इन्हीं एयर एसेट्स से युद्धाभ्यास कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Erfj1i
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment