मारवाड़ के पर्यटन उद्योग को मिलेगी नई गति, ‘the royal art of jodhpur’ सर्वश्रेष्ठ कला प्रदर्शनी घोषित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अमरीका के ह्यूस्टन स्थित फाइन आर्ट म्यूजियम में आयोजित ‘पिकॉक इन द डेजर्ट : द रॉयल आर्ट ऑफ जोधपुर’ को अमरीका के प्रमुख समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने सर्वश्रेष्ठ कला प्रदर्शनी घोषित किया गया है। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया कि मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से इस प्रदर्शनी में पहली बार जोधपुर के शाही खजाने को प्रदर्शित किया गया था। ह्यूस्टन में यह प्रदर्शनी 4 मार्च से 19 अगस्त तक आयोजित की गई। गत 18 अक्टूबर से यह प्रदर्शनी अमरीका के सिएटल शहर में लगाई गई है जो आगामी 21 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद यह प्रदर्शनी कनाडा के टोरंटो और यूरोप के प्राग में प्रदर्शित की जाएगी।


जसोल के अनुसार प्रदर्शनी के माध्यम से बड़ी संख्या में अमरीकी और प्रवासी भारतीय नागरिक भारतीय कला, संस्कृति और इतिहास से रू-ब-रू हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रदर्शनी के बाद भारत में पर्यटकों की संख्या में इजाफ ा होगा और पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी।

इस प्रदर्शनी में जोधपुर राज्य के 400 वर्ष के इतिहास को दर्शाया गया है। इसमें हथियार, गहने, सजावट की सामग्री, 17वीं शताब्दी का राजशाही टेंट लाल डेरा, 1944 का एल-5 प्रहरी वायुयान, उम्मेद भवन का मॉडल, महाडोल, जोधपुर के शाही परिवार के निजी संग्रह से प्राप्त टेक्सटाइल, पर्दे, पेंटिंग्स, फर्नीचर और कालीन सहित कई बेशकीमती सामग्री का प्रदर्शन किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qp4oLW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment