Rajasthan Election Result Live : फलोदी सीट का आया रुझान, निर्दलीय प्रत्याशी कुंभसिंह मार रहे बाजी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणामों के रुझान आने लगे हैं, प्रत्याशियों के दिलों की धडकऩें भी बढऩे लगी हैं। इस बीच जोधपुर जिले के फलोदी विस सीट के रुझानों में निर्दलीय प्रत्याशी कुंभसिंह पातावत आगे नकलते दिख रहे हैं। हाल ही में आए रुझान में कुंभ सिंह 7470, भाजपा के पब्बाराम को 6631 और कांग्रेस के महेश कुमार को 2472 वोट मिले हैं। जोधपुर में दो मतगणना स्थल बनाए गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में जोधपुर शहर, सूरसागर, सरदारपुरा, ओसियां, लूणी, भोपालगढ़ क्षेत्रों की मतगणना चल रही है। वहीं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में फलोदी, लोहावट, बिलाड़ा और शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना चल रही है। पुलिस की माकूल व्यवस्था है।

यह है प्रत्याशियों की स्थिति
- जोधपुर में फलोदी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार कुंभ सिंह आगे
- लोहावट विधानसभा में कांग्रेस के किसना राम विश्नोई बीजेपी के गजेंद्र खींवसर से आगे
- शेरगढ़ से बीजेपी के बाबू सिंह राठौड़ कांग्रेस की मीना कंवर से आगे
- ओसियां में कांग्रेस की दिव्या मदेरणा भाजपा के भैराराम चौधरी से आगे
- भोपालगढ़ में रालोपा पुखराज कांग्रेस के भंवर लाल बलाई से आगे
- सरदारपुरा में कांग्रेस के अशोक गहलोत बीजेपी के खेतासर से आगे
- जोधपुर शहर विधानसभा में भाजपा अतुल भंसाली आगे
- सूरसागर विधानसभा में कांग्रेस के अयूब खान भाजपा के सूर्यकांता व्यास से आगे
- बिलाड़ा में लालू पाके विजेंद्र झाला कांग्रेस के हीराराम आगे

फलोदी विस क्षेत्र

मतदान
2013 - 76.04 प्रतिशत
2018 - 75.92
अंतर - 0.08 फीसदी घटा

मतदाता 2013
पुरुष - 102338
महिला - 91645

मतदाता 2018
पुरुष - 120762
महिला - 107791

भाजपा - पब्बाराम विश्नोई
कांग्रेस - महेश व्यास
बागी - कुम्भसिंह पातावत
असर - कांग्रेस के बागी है। कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। राजपूत वोट बैंक पूरा अपने पक्ष में कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zSfgYo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment